पांतरण शिल्पशाला कार्यशाला

संस्थाएं

पांतरण शिल्पशाला कार्यशाला

जोधपुर।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं सरदारपुरा, जोधपुर द्वारा रूपांतरण एक्सप्रेस शुभ्रता स्टेशन पर साध्वी सत्यवती जी के सान्निध्य में लेश्या कार्यशाला का आयोजन किया गया। साध्वीश्री द्वारा नमस्कार मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का मंगलाचरण महिला मंडल की बहनों द्वारा गीतिका से किया गया। तेममं अध्यक्षा सरिता कांकरिया ने संभागी महिला मंडल की बहनों का स्वागत किया।
साध्वी सत्यवती जी ने कहा कि छः लेश्या में तीन लेश्या अप्र्रशस्त और तीन लेश्या प्रशस्त होती है। साध्वीश्री जी ने कहा कि सदा प्रशस्त भाव एवं प्रशस्त लेश्या में रहने का अभ्यास करना चाहिए। ताकि यह भव और पद भव दोनों ही सुधर सकते हैं। साध्वी शशिप्रभाजी ने एक गीतिका द्वारा अपने भावों की अभिव्यक्ति दी।
साध्वी पुण्य दर्शना जी ने आध्यात्मिक परिप्रेक्ष्य में रंगों के महत्त्व पर प्रकाश डाला। महिला मंडल सदस्या संगीता सुराणा ने लेश्या के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। आभार ज्ञापन उपाध्यक्षा मोनिका चोरड़िया ने किया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री चंद्रा जीरावला ने किया।