लेश्या कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

लेश्या कार्यशाला का आयोजन

भुवनेश्वर।
मुनि जिनेश कुमार जी के सान्निध्य में अभातेममं के निर्देशानुसार स्थानीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्त्वावधान में लेश्या कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शुक्ल लेश्या और सही रंग सीखें जीवन जीने का सही ढंग विषय पर मुनिश्री ने कहा कि हमारे जीवन में भाव का बहुत बड़ा महत्त्व हे। जिसके जैसे भाव होते हैं वैसे ही व्यक्तित्व निर्माण हो जाता है।
मुनिश्री ने आगे कहा कि हमारी भाव धारा को विचार धारा को संतुलित बनाने में ध्यान का महत्त्वपूर्ण योगदान रहता है। मुनिश्री ने कहा कि जीवन में रंगों का महत्त्व है सफेद रंग शांति का प्रतीक है, लाल रंग स्फूर्ति वाला, हरा रंग आनंद की अनुभूति कराने वाला, पीला रंग बुद्धि का प्रतीक है। रंगों के ध्यान से आभामंडल पवित्र होता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुनि कुणाल कुमार जी के गीत से हुआ। स्वागत भाषण तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा मधु गीड़िया व आभार मंत्री रश्मि बेताला ने किया। संचालन मुनि परमानंद जी ने किया।