मिशन उत्थान का आगाज

संस्थाएं

मिशन उत्थान का आगाज

नालासोपारा, मुंबई।
डॉ0 मुनि अभिजीत कुमार जी एवं मुनि जागृत कुमार जी के सान्निध्य में मिशन उत्थान का आगाज नालासोपारा में हुआ। मुनि अभिजीत कुमार जी ने कहा कि सभी अपने को उन्नति के मार्ग पर ले जाने का प्रयास करें।
मुनि जागृत कुमार जी ने विभिन्न जानकारी दी। सभा अध्यक्ष मदन कोठारी ने स्वागत किया। तेयुप अध्यक्ष किशन कोठारी ने कृतज्ञता ज्ञापित की। महिला मंडल संयोजिका वनिता सोलंकी ने भी विचार रखे। निवर्तमान तेयुप अध्यक्ष पारस बाफना ने आभार व्यक्त किया।
मुंबई कन्या मंडल संयोजिका किंजल संचेती ने उत्थान की जानकारी दी। मिश्रीमल चोरड़िया, नरेंद्र सोलंकी, दिनेश धाकड़, मनोज सोलंकी, मोहन कुमठ आदि की उपस्थिति रही। आभार ज्ञापित सभा मंत्री लक्ष्मीलाल मेहता ने किया। संचालन विकास धाकड़ ने किया।