नव वर्ष: नवोत्कर्ष

संस्थाएं

नव वर्ष: नवोत्कर्ष

मुंबई।
साध्वी संयमलताजी के सान्निध्य में गुड़ी पाडवा एवं नव वर्ष का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण से हुई। साध्वी संयमलता जी ने कहा कि नव वर्ष नए अरमानों, नए संकल्पों, नव उमंगों के साथ शुरू हो। आज एक लक्ष्य बनाकर हमेशा उसी ओर गतिशील रहते हुए एवं दृढ़-संकल्प के साथ उसे प्राप्त करने का प्रयास करें। अपने स्वरचित गीत का सामुहिक संगान किया। चैम्बूर महिला मंडल ने एक लघु नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें नव वर्ष पर कैसा संकल्प सजाएँ और कैसे मनाएँ इसकी प्रस्तुति हुई।
साध्वी मार्दवश्रीजी ने अपने संयोजकीय वक्तव्य में कहाµचैत्र मास में शरीर में नए रक्त का स्वतः संचरण होता है, आज नव वर्ष पर रक्त परिवर्तन के साथ-साथ मानसिक एवं भावनात्मक रूप में नई ऊर्जा का ऊर्ध्वारोहण करें। कार्यक्रम में नवाह्निक अनुष्ठान का प्रारंभ हुआ। तेरापंथ सभा, मुंबई के अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ एवं स्थानीय सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही। वृहद् मंगलपाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।