कन्या सुरक्षा स्तंभ का अनावरण

संस्थाएं

कन्या सुरक्षा स्तंभ का अनावरण

वाशी।
अभातेममं के निर्देशानुसार महिला मंडल के तत्त्वावधान में महिला मंडल द्वारा कन्या सुरक्षा स्तंभ का आयोजन किया गया। शासनश्री साध्वी जिनरेखा जी व सभी साध्वीवृंद ने कार्यक्रम स्थल पर पधारकर मंगलपाठ से सभी में ऊर्जा समाहित की। महिला मंडल की
बहनों द्वारा मंगल गीत का संगान किया गया। वाशी की संयोजिका इंदु बड़ाला ने पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वगात किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आमदार गणेश नाइक, संजीव नाइक, प्रकाश मोरे, शिल्पा मोरे, मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा रचना हिरण, मंत्री अल्का मेहता, अर्जुन सिंघी, विनोद जैन, अमृत खाटेड़ की उपस्थिति रही। पूर्वाध्यक्ष प्रेमलता सिसोदिया ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अनेक पदाधिकारीगण एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन सह-संयोजिका अनिता चपलोत ने किया।