कन्या सुरक्षा स्तंभ का निर्माण एवं बेंच अनावरण

संस्थाएं

कन्या सुरक्षा स्तंभ का निर्माण एवं बेंच अनावरण

कांदिवली।
अभातेममं के तत्त्वावधान में तेममं द्वारा साध्वी राकेश कुमारी जी, साध्वी निर्वाणश्री जी एवं सहवर्ती साध्वीवृंद की सन्निधि में कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत कांदिवली में कन्या सुरक्षा स्तंभ का निर्माण एवं अनावरण किया गया एवं बैंच की स्थापना की गई। साध्वी राकेश कुमारी जी एवं साध्वी निर्वाणश्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। महिला मंडल द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया गया। कांदिवली संयोजिका नीतू नाहटा ने सभी का स्वागत किया।
साध्वी राकेश कुमारी जी, साध्वी निर्वाणश्री जी एवं साध्वी योगक्षेमप्रभा जी ने अपना उद्बोधन दिया।
कन्या सुरक्षा स्तंभ का अनावरण नगरसेवक ठाकुर सागर सिंह एवं मुबई महिला मंडल अध्यक्षा रचना हिरण द्वारा किया गया। कार्यक्रम में तेरापंथी सभा मुंबई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद बोहरा, योगेश चौधरी, अभातेयुप से दिनेश सिंघवी, तेरापंथी सभा कांदिवली के अध्यक्ष जवरीमल नौलखा, मंत्री चांदमल कुमठ, तेयुप कांदिवली के उपाध्यक्ष योगेश कोठारी, मंत्री सौरभ दुधेड़िया की उपस्थिति रही।
अभातेममं राष्ट्रीय ट्रस्टी प्रकाश देवी तातेड़, महिला मंडल से मंत्री अलका मेहता सहित अनेक पदाधिकारीगण एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत 36 बेंचों का अनावरण किया गया।
कन्या सुरक्षा योजना की प्रभारी अनीता सियाल, मधु कोठारी एवं पिंकी सांखला का सहयोग रहा। स्तंभ के सौंदर्यकरण प्रियांशी हिरण द्वारा की गई। कांदिवली संयोजिका नीतू नाहटा ने आभार ज्ञापन किया।