रूपांतरण शिल्पशाला

संस्थाएं

रूपांतरण शिल्पशाला

विजयनगर, बैंगलुरु।
तेरापंथ भवन में रूपांतरण शिल्पशाला कार्यशाला का आयोजन किया गया। नमस्कार महामंत्र द्वारा कार्यशाला प्रारंभ की गई। मंडल की वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिमा पटावरी ने सामुहिक जप करवाया। मंडल की बहनों ने प्रेक्षा गीत के द्वारा मंगलाचरण किया। महिला मंडल की अध्यक्षा प्रेम भंसाली ने सभी का स्वागत किया। कर्नाटक प्रभारी मधु कटारिया द्वारा विषय प्रस्तुति दी गई। प्रशिक्षक अरविंद मांडोत का परिचय प्रचार-प्रसार मंत्री किरण बोराणा ने दिया। सीपीएम के राष्ट्रीय प्रशिक्षक अरविंद ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यशाला में प्रेक्षाध्यान प्रशिक्षिका वीणा बैद ने विषय पर जानकारी दी। संचालन निवर्तमान अध्यक्ष, कार्यक्रम की संयोजिका कुसुम डांगी द्वारा किया गया। आभार ज्ञापन मंडल की कार्यकर्ता मोनिका गांधी ने किया। कार्यशाला में सहमंत्री अंजु सेठिया एवं सुनीता भटेवरा सहित कार्यसमिति सरिता जैन का सहयोग रहा।