श्रीउत्सव का आयोजन

संस्थाएं

श्रीउत्सव का आयोजन

उधना।
अभातेममं के तत्त्वावधान में तेममं द्वारा नारी स्वावलंबन की दिशा में बढ़ते कदम श्रीउत्सव का आयोजन किया गया। अभातेममं महामंत्री मधु देरासरिया द्वारा नमस्कार महामंत्र का उच्चारण कर रीबन खोलकर श्रीउत्सव का उद्घाटन किया गया।
महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण हुआ। मंडल अध्यक्ष जसू बाफना ने सभी का स्वागत किया। सभा अध्यक्ष पारसमल बाफना, परिषद अध्यक्ष मनीष दक, राष्ट्रीय सरगम प्रभारी सुनील चंडालिया सभी ने महिला मंडल को शुभकामनाएँ दी।
सहमंत्री निधि सेखानी ने श्रीउत्सव के बारे में बताया। महिला मंडल की स्टॉल का अवलोकन किया। अभातेममं कार्यसमिति सदस्य गुजरात प्रभारी श्रेया बाफना, जयंती सिंघी, सभा संरक्षक बसंती लाल नाहर, मंत्री जवरीमल दुगड़, एटीडीसी प्रभारी अर्पित नाहर, महिला मंडल की पूर्व अध्यक्षा सभी की उपस्थिति रही।
संयोजिका उपाध्यक्ष सोनू बाफना, सुनिता कुकड़ा, अंजु संचेती, रेखा चपलोत सभी का श्रम रहा। कन्या मंडल, किशोर मंडल सभी का सहयोग मिला। कार्यक्रम का संचालन अंजु संचेती एवं आभार ज्ञापन रेखा चपलोत ने किया।