नवकार मंत्र कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

नवकार मंत्र कार्यशाला का आयोजन

मुंबई।
साध्वी संयमलता जी के सान्निध्य में तेरापंथ कन्या मंडल, मुंबई के अंतर्गत चैम्बूर, कन्या मंडल ने स्वस्तिकोत्सव मनाया, जिसमें नवकार मंत्र की महत्ता पर चर्चा की गई। कन्या मंडल ने मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत की। साध्वी मार्दवश्री जी ने कहा कि नवकार महामंत्र सब मंत्रों से सर्वश्रेष्ठ एवं शक्तिशाली मंत्र है।
नवकार मंत्र का श्रद्धा एवं आस्था के साथ स्मरण करना चाहिए। नवकार मंत्र कब, क्यों, कैसे और किस प्रकार करना यह बताते हुए पाँचों पदों की महत्ता एवं क्रम का विस्तार से वर्णन किया। जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कन्या मंडल प्रभारी एवं संयोजिका हिनल बाफना आदि सभी की सक्रिय सहभागिता रही।