अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं प्रेरणा सम्मान समारोह

संस्थाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं प्रेरणा सम्मान समारोह

हैदराबाद।
अभातेममं के निर्देशन में, तेममं द्वारा प्रेरणा सम्मान समारोह एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन तेरापंथ भवन डीवी कॉलोनी में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के सामुहिक संगान से की गई। अध्यक्ष अनिता गीड़िया ने सभी का स्वागत किया। तेरापंथी सभा अध्यक्ष सुरेश सुराणा, तेयुप अध्यक्ष प्रवीण श्यामसुखा, टीपीएफ अध्यक्ष मोहित सुराणा, अणुव्रत समिति मंत्री अशोक मेड़तवाल एवं मुख्य अतिथि सरोज देवी अशोक हिरावत ने महिला मंडल को शुभकामनाएँ प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन हर्षलता दुधोड़िया ने किया। इसमें वीनू नाहटा, संगीता दुगड़, संतोष डागा, मंजु लूनावत, कविता बेगवानी, विनीता बोथरा, रिंकू डागा आदि ने भाग लिया।
सिंगल पेरेंट्स मदर के लिए प्रेरणा सम्मान प्रेम बैद को उनकी विशिष्ट योग्यता के लिए प्रदान किया गया। प्रेम बैद और रेखा धारीवाल ने ैीम ैचमंो के अंतर्गत अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।
मंडल द्वारा तेरापंथी उद्यमी बहनों की एक दिवसीय प्रदर्शनी-सह बिक्री के आयोजन का अवसर भवन में प्रदान किया गया। डॉ0 अमित पांचाल एवं उनके सहयोगी सदस्यों द्वारा सुजोक थैरेपी कैंप निःशुल्क लगाया गया। सरोज देवी, अशोक हीरावत, चंदा जैन, विमला खटेड़, प्रेम सुराणा, ममता छाजेड़, पुखराज चोरड़िया, डेकोरेशन प्रियंका दस्सानी एवं अन्य का अच्छा आर्थिक सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन वर्षा बैद एवं पूर्व अध्यक्ष रीता सुराणा ने किया। आभार ज्ञापन मंत्री श्वेता सेठिया ने किया।
कार्यक्रम की संयोजिका पूर्व अध्यक्ष रीता सुराणा, उपाध्यक्ष शकुंतला बुच्चा, सहमंत्री शीतल खाब्या, मंजुला पटावरी, रूबी दुगड़, कन्या मंडल सह-प्रभारी चंदन कोठारी, वर्षा बैद, सुमन चोरड़िया, सरिता बोथरा रही। किशोर मंडल के खुशाल भंसाली, अरिहंत गुजरानी का टेक्निकल सहयोग रहा।
संरक्षिका सुशीला संचेती, संपत सिंघी, परामर्शक चंद्रा सुराणा, पूर्व अध्यक्ष प्रेम पारख आदि की उपस्थिति रही।