अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम

संस्थाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम

पुर।
शासनश्री मुनि रविंद्र कुमार जी एवं मुनि अतुल कमार जी के सान्निध्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम तेममं एवं कन्या मंडल की सहभागिता में तेरापंथ भवन में आयोजित हुआ। सर्वप्रथम रैली का आयोजन हुआ, जो मुनिद्वय से मंगलपाठ सुनकर जयघोषों के साथ नगर की गलियों, बाजारों में होते हुए वापस तेरापंथ भवन पहुँची।
मुनि रविंद्र कुमार जी ने कहा कि नारी सद्गुणों की खान है, नारी सहिष्णुता की प्रतिमूर्ति है। आवश्यकता है नारी अपने सामर्थ्य और क्षमता को पहचाने। मुनि अतुल कुमार जी ने कहा कि महिला अबला नहीं, सबला है। वह खुद एक शक्ति है। लेकिन उसे बाहर आने में घर से प्रोत्साहन मिलना चाहिए।
कार्यक्रम में महिला मंडल मंत्री आरती डांगी ने कहा कि पुर महिला मंडल एक आदर्श महिला मंडल है। सामंजस्य और सौहार्द इसका आधार है। कन्या मंडल से प्रतीक्षा नैनावती ने कहा कि आत्मविश्वास के साथ अगर आगे बढ़ें तो सफलता निश्चित मिलती है।
तेरापंथी सभा संस्था अध्यक्ष सुरेश सिंघवी ने कहा कि नारी शक्ति विकास की दिशा में बढ़ रही है। इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्षा सीमा सिंघवी सहित महिला मंडल एवं कन्या मंडल की पूरी टीम उपस्थित थी। मंगलाचरण गीत आरती डांगी और पूजा कोठारी ने पस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन राजतिलक खाब्या ने किया।