परचम केसरिया शक्ति का कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

परचम केसरिया शक्ति का कार्यशाला का आयोजन

लूणकरणसर।
अभातेममं द्वारा निर्देशित परचम केसरिया शक्ति का कार्यशाला का आयोजन लूणकरणसर महिला मंडल द्वारा तेरापंथ भवन में रखी गई। शासनश्री साध्वी पानकुमारी जी का सान्निध्य रहा। महिला मंडल एवं कन्या मंडल की बहनों का तिलक लगाकर एवं पट्टा पहनाकर स्वागत किया। कन्या मंडल एवं महिला मंडल की बहनों ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी।
महिला मंडल ने प्रेरणा गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। स्वागत भाषण अध्यक्षा चंदा देवी भूरा ने किया। नीतू वेद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सफलतम कार्यकाल की भावना व्यक्त की। तेरापंथ सभा के मंत्री प्रेम बैद व पदाधिकारी बहनों से महिला मंडल के विकास के विषय में अपनी भावना व्यक्त की। तत्पश्चात साध्वी मंगलयशा जी ने बताया कि वीरता का प्रतीक केसरिया रंग है ओर गुरु की दृष्टि में जो आराधन होता है वहाँ कुछ-न-कुछ अवश्य प्राप्त होता है।
कार्यकारिणी बहन विनीता बैंगानी एवं सारिका बागरेचा ने अध्यक्ष चंदा देवी भूरा एवं मंत्री शांति देवी बोथरा का आभार व्यक्त किया। अभातेममं की अध्यक्ष नीलम सेठिया ने महिला संगठन केसरिया परिधान महिमा व उसके उपयोग के बारे में बताया। शांति देवी बोथरा ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं कार्यशाला का संचालन मंडल की कोषाध्यक्ष मोनिका देवी नवलखा ने किया। केसरिया परिधान में बहनों की अच्छी उपस्थिति रही।