बहादुर वही है जो अहिंसक है - राजनाथ सिंह

गुरुवाणी/ केन्द्र

बहादुर वही है जो अहिंसक है - राजनाथ सिंह

भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने बताया कि जैन धर्म विश्व का एक ऐसा धर्म-दर्शन है, जो अहिंसा में ही विश्वास करता है। ध्येय और लक्ष्य दोनों अहिंसामय हो सिर्फ जैन धर्म में ही हैं। हिंसा शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की होती है। बहादुर वही है, जो अहिंसक है। जो इंद्रियों और स्वयं पर विजय प्राप्त करता है, वो महावीर है। जैन धर्म के मूल सिद्धांतों के बारे में बताया कि पूरी प्रवृत्ति निर्माण के मूल में पुद्गल है। यह वैज्ञानिक शोध में भी सिद्ध हो गई है। यह पुद्गल छोटे-बड़े, तेरे-मेरे सभी में है।
भारत का संगठित रूप जैन धर्म के कारण आया है। चंद्रगुप्त मौर्य के बारे में बताया। तीर्थंकर जब चरण आगे बढ़ाते हैं, तो कमल खिलते रहते हैं। ये कमल ऐसे ही खिलते रहें। मैं आचार्यश्री एवं आप सभी का अभिनंदन करता हूँ।