आचार्यश्री के प्रयासों से समाज में आध्यात्मिक चेतना आई है

गुरुवाणी/ केन्द्र

आचार्यश्री के प्रयासों से समाज में आध्यात्मिक चेतना आई है

लोकसभाध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि आचार्यश्री महाश्रमण जी की अहिंसा यात्रा संपन्नता समारोह में मुझे शामिल होने का मौका मिला, इसके लिए मैं धन्यता का अनुभव करता हूँ। आचार्यश्री ने ऐतिहासिक अहिंसा यात्रा की है। आपने विदेशों में भी भारतीय संस्कृति और अहिंसा का संदेश दिया है। आपके व्यक्तिगत संपर्क से लोगों में बदलाव आया है। अहिंसा का संदेश भारत के मूल में है। आपके प्रयास से व्यापक आध्यात्मिक चेतना समाज में आई है। आपने उग्रवाद ओर हिंसक क्षेत्रों की भी यात्रा की है। जैनधर्म में त्याग-तपस्या का महत्त्व है। हम समाज को कुछ दे सकें यह जैन धर्म की अवधारणा है। आपने लंबी यात्रा कर भारत का सम्मान बढ़ाया है, आपको बहुत-बहुत साधुवाद देता हूँ। आपकी यात्रा हमें रचनात्मक कार्य करने का संदेश देती है। हम नए भारत के निर्माण में आगे बढ़ेंगे।