रंगों का प्रभाव जीवन पर पड़ता है

संस्थाएं

रंगों का प्रभाव जीवन पर पड़ता है

नोखा।
मानव के जीवन में लेश्या का अर्थात् रंगों का प्रभाव पड़ता है। होली का त्योहार सामने है। ये बाह्य रंग है, किंतु आध्यात्मिक रंग छः लेश्या होती है। कृष्ण, नील, पद्म, कापोत, शुक्ल, तेजो लेस्या, रंग अपना-अपना प्रभाव अच्छा व बुरा देती है। व्यक्ति रंगों की साधना करे। व्यक्ति कैसा है शांत या गुस्सा वाला वह भी नापा जाता हैµयह उद्गार डॉ0 मुनि अमृत कुमार जी ने तेरापंथ महिला मंडल द्वारा विषय ‘रंगों का महत्त्व पर प्रकाश डाला।
तेरापंथ महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण गीतिका का संगान किया। सुमन भूरा, अध्यक्ष मंजु बैद, मंत्री प्रीति मरोठी ने लेश्या व रंगों के बारे में बताते हुए विचार रखे।
तेरापंथ महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण गीतिका का संगान किया गया। सुमन भूरा, अध्यक्ष मंजु बैद, मंत्री प्रीति मरोठी ने लेश्या व रंगों के बारे में बताते हुए विचार रखे।
मुनि उपसम कुमार जी ने बुराई छोड़कर, गलत संगत, दुराचार छोड़ जीवन में अच्छाई, व्रत अपनाने पर बल दिया। तेरापंथ सभा मंत्री इंद्ररचंद बैद ने बारह व्रत कार्यशाला के बारे में जानकारी दी।