‘सफल संकल्प से सफलता तक’ कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

‘सफल संकल्प से सफलता तक’ कार्यशाला का आयोजन

गंगाशहर।
साध्वी कीर्तिलता जी के सान्निध्य में अभातेममं द्वारा निर्देशित ‘सफर संकल्प से सफलता तक’ कार्यशाला का आयोजन महिला मंडल द्वारा दो चरणों में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वीश्री द्वारा नवकार मंत्र व लोगस्स के पाठ से हुई। गंगाशहर महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण किया गया। महिला मंडल
की अध्यक्ष ममता रांका ने स्वागत
भाषण द्वारा कार्यशाला में पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। गंगाशहर, बीकानेर एवं गंगाशहर प्रांतीय शाखाओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्षा व उनकी टीम का स्वागत किया।
साध्वी कीर्तिलता जी ने कहा कि संकल्प की डोर से सफलता तक पहुँचें, समर्पण सफलता का घोतक है। साध्वीश्री जी ने कहा कि साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभाजी गुरुदृष्टि की आराधना करते हुए गुरुमई बन गई।
अभातेममं की राष्ट्रीय अध्यक्षा नीलम सेठिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रगति का दरिया बहता रहे, परिश्रम अनवरत चलता रहे, शासनमाता प्रमुखाश्री की रिक्तता इस पावन धरा से कुछ अंश तक पूरा कर पाएँ, और शासनमाता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि छोटे-छोटे संकल्पों के द्वारा हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे पाएँगे। उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी भूरा ने कहा कि ठम लवनत वूद सपहीज नारी शक्ति स्वयं ताकत बनें, अपने इरादों को मजबूत रखे। पूर्व महामंत्री सुमन नाहटा द्वारा टॉक शो के द्वारा तलाक के बढ़ने के कारणों को बताया। अभातेममं की कार्यकारिणी सदस्य नीतू पटावरी ने अपने भाव व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कैसे बनें संस्था के सजग प्रहरी खुला मंच कार्यक्रम किया गया, जिसमें सभी मंडल की बहनों द्वारा सवाल पूछे गए और सभी का समाधान राष्ट्रीय अध्यक्षा नीलम सेठिया द्वारा किया गया। गंगाशहर महिला मंडल की परामर्शिका शारदा डागा ने अनुगूंज पुस्तक का लोकार्पण राष्ट्रीय टीम द्वारा करवाया। इस पुस्तक में सहयोगी रही बहनेंµसोहनी देवी, संगीता श्यामसुखा, सरोज देवी, सुधा श्यामसुखा, सूरज देवी, सुनीता, ममता रांका, मंजु देवी, जयश्री बोथरा परिवार का मोमेंटो और पताका द्वारा सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में गंगाशहर सभा उपाध्यक्ष प्रकाश भंसाली, शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महावीर रांका, मंत्री हंसराज डागा, तेयुप से देवेंद्र डागा, अणुव्रत समिति से मनीष बाफना ने अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या व मारवाड़ अंचल की प्रभारी सारिका बागरेचा व विनीता बैंगाणी की उपस्थिति रही।
साधुमार्गी संघ की बहनों की भी इस कार्यशाला में सहभागिता रही। कार्यशाला में गंगाशहर की बहनों, कन्या मंडल एवं सौंपी डागा का सहयोग रहा। कार्यशाला के प्रायोजक कमल सुधा बोथरा व संस्था के रजिस्ट्रेशन करने में सहयोगी अजय सेठिया का भी सम्मान किया गया। नीलम सेठिया द्वारा गंगाशहर महिला मंडल को एप्रिसिएट सर्टिफिकेट एवं सभी शाखा मंडल को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला के कार्यक्रम का संचालन सुप्रिया राखेचा व संजु लालाणी द्वारा किया गया। आभार ज्ञापन मंत्री कविता चोपड़ा द्वारा किया गया।