रूपांतरण शिल्पशाला कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

रूपांतरण शिल्पशाला कार्यक्रम का आयोजन

विजयनगर, बैंगलोर।
तेरापंथ सभा भवन में यह कार्यशाला का आयोजन किया गया। नमस्कार महामंत्र द्वारा कार्यशाला प्रारंभ की गई। महिला मंडल की वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिमा पटावरी ने आरोग्य बोहिलाभं का सामुहिक जप करवाया। मंडल की बहनों ने प्रेक्षा गीत के द्वारा मंगलाचरण किया। महिला मंडल की अध्यक्षा प्रेम भंसाली ने सभी का स्वागत करते हुए शुभ्रता 6 लेश्या के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।
कर्नाटक प्रभारी मधु कटारिया द्वारा विषय प्रस्तुति दी गई। प्रशिक्षक अरविंद मांडोत का परिचय प्रचार-प्रसार मंत्री किरण बोराणा ने दिया। सीपीएस के राष्ट्रीय प्रशिक्षक अरविंद ने अपने प्रशिक्षण में अपने विचार रखते हुए लेश्या के बारे में रंगों के बारे में महत्त्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया।
कार्यशाला में अभातेममं की पूर्व महामंत्री व प्रेक्षाध्यान प्रशिक्षिका वीणा बैद ने विषय पर जानकारी देते हुए ध्यान के मर्म को चैतन्य केंद्रों के माध्यम से समझाया और रंगों के साथ ध्यान करवाया।
संचालन निवर्तमान अध्यक्ष, कार्यक्रम की संयोजिका कुसुम डांगी द्वारा किया गया। आभार ज्ञापन मंडल की कार्यकर्ता मोनिका गांधी ने किया। कार्यशाला में सहमंत्री अंजु सेठिया एवं सुनीता भटेवरा सहित कार्यसमिति से सरिता जैन का अतुलनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में सभी की सक्रिय उपस्थिति रही।