अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

संस्थाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

अररिया कोर्ट।
तेममं, अररिया कोर्ट द्वारा जैन श्वेतांबर तेरापंथ भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेरणा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार मंत्र के संगान से हुई। महिला मंडल की बहनों ने समर्पिता गान से मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। मंत्री माला छाजेड़ ने आगंतुक बहनों का स्वागत करते हुए नारी के विविध रूपों को रूपायित कर नारी शक्तिकरण को परिभाषित किया।
रितु डागा, कविता बोथरा, नीतू छाजेड़ एवं रितु चंडालिया ने अपने वक्तव्य के माध्यम से नारी को महिमामंडित किया। सिंगल पेरेंट रहते हुए अपने आत्मविश्वास, कठिन परिश्रम एवं विपरीत परिस्थितियों का सामना कर अपने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने के लिए बबीता अग्रवाल को प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया। बबीता अग्रवाल ने अपने अनुभवों को साझा किया। अध्यक्ष ज्योति बोथरा ने आज की नारी को परिषाषित किया।
अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भाषण प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता में सहभागी बहनों को पुरस्कृत किया गया। संरक्षिका सुशीला दुधेड़िया ने बहनों को बधाई दी। शासनमाता साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभाजी के स्वास्थ्य लाभ हेतु आरोग्य बोहिलाभं का सामुहिक जप किया गया। संघगान के द्वारा कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री माला छाजेड़ ने किया।