अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

संस्थाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

राजसमंद।
तेममं, राजसमंद ने भिक्षु बोधि स्थल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया, जिसका प्रारंभ नमस्कार मंत्र से हुआ। मुनि धैर्य जी ने कहा कि तेरापंथ महिला मंडल की बहनें कमजोर नहीं हैं। इन्होंने क्षेत्र में पुरुषों से आगे अपना स्थान बना लिया है। मुनि सिद्धप्रज्ञ जी ने कहा कि महिला खुद पहल करें, तभी समाज में बदलाव आएगा, आत्मनिर्भर और स्वावलंबी महिला ही समाज को आगे पहुँचा सकती है।
महिला मंडल अध्यक्ष डॉ0 सीमा कावड़िया ने सभी का स्वागत किया। और कहा कि हमें अपनी शक्ति को उजागर करने का मौका मिला है हम इतने सक्षम हो जाएँ कि हमें महिला दिवस मनाना ही नहीं पड़े। बोधि स्थल अध्यक्ष ख्याली लाल चपलोत ने महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी। मुख्य वक्ता राजसमंद महिला मंच संयोजिका शकुंतला पामेचा ने कहा कि जब तक हम सजग नही होंगे तब तक आगे नहीं बढ़ पाएँगे।
महिला मंडल द्वारा दो बहनों का सम्मान किया गया। जो माता और पिता दोनों की भूमिका निभाते हुए अपने बच्चों और परिवार को साथ लेकर चले और समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। जिसमें मंजु दक और जागृति कावड़िया का सम्मान किया गया। साध्वीप्रमुखा सरदारांजी पर लता मादरेचा के निर्देशन में परिसंवाद किया गया। जिसमें हेमलता कोठारी, डोली बड़ोला, मीनल कावड़िया, चंचल कोठारी, मोनिका मादरेचा ने भाग लिया। महिला मंडल द्वारा एक्शन सॉन्ग सीमा चपलोत, प्रीति बड़ोला, जीनल डूंगरवाल और मोनिका गुंदेचा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी लाड मेहता ने अपने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन डिंपल कर्णावत ने किया और आभार मिनल कावड़िया द्वारा किया गया। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष भरत दक, टीपीएफ अध्यक्ष विनोद बोहरा, राजकुमार दक, विनय कोठारी, अनिल बड़ोला, पूजा दक, संपत कावड़िया, अभिषेक दक आदि 110 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही।