मिशन उत्थान का आगाज

संस्थाएं

मिशन उत्थान का आगाज

अंधेरी (मुंबई)।
डॉ0 मुनि अभिजीत कुमार जी एवं मुनि जागृत कुमार जी के सान्‍निध्य में मिशन उत्थान का आगाज वेस्टर्न सबर्ब में गूंदवली स्कूली अंधेरी में हुआ। अंधेरी महिला मंडल संयोजिका शशि लोढ़ा ने मंगलाचरण के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अंधेरी तेयुप अध्यक्ष दिनेश नौलखा ने संपूर्ण तेरापंथ समाज की ओर से अंधेरी एवं मुंबई के विभिन्‍न क्षेत्रों से पधारे हुए सभी महानुभावों का स्वागत-अभिनंदन किया। कार्यक्रम के विशेष सहयोगी चैनरूप दुगड़ एवं खड्ग सिंह दुधोड़िया रहे।
तेरापंथी सभा, मुंबई के अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़, मंत्री विजय पटवारी, उत्थान के संयोजक रतन सिंयाल की विशेष उपस्थिति रही। तेरापंथ कन्या मंडल एवं महिला मंडल, अंधेरी द्वारा उत्थान को आसान तरीके से समझाने के लिए तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल पर आधारित एक विशेष नाटिका की प्रस्तुति उत्थान मुंबई की कार्यकारिणी सदस्या पूनम परमार के सहयोग से कराई। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंधेरी की सभी सभा-संस्थाओं का सहयोग मिला। कार्यक्रम का संचालन तेयुप अंधेरी के संगठन मंत्री तरुण गुंदेचा ने किया।