आचार्य तुलसी सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

संस्थाएं

आचार्य तुलसी सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

चेन्‍नई
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं के तत्त्वावधान में समृद्ध राष्ट्र योजना के अंतर्गत आचार्य तुलसी सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। साध्वी अणिमाश्री जी के सान्‍निध्य में बैनर का अनावरण किया गया। साध्वी अणिमाश्री जी ने कहा कि आचार्य तुलसी सिलाई प्रशिक्षण केंद्र आचार्य तुलसी के नाम से खोला जा रहा है, आचार्य तुलसी ने महिला शक्‍ति को सशक्‍त मंच दिया, जिससे आज महिलाएँ आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ सामाजिक गतिविधियाँ भी सुचारु रूप से कर रही हैं, साध्वीश्री जी ने कहा कि महिला मंडल, चेन्‍नई जागरूकता के साथ हर कार्य को संपादित करती है।
अध्यक्षा शांति दुधोड़िया ने महिला मंडल की बहनों का परिचय करवाया और साध्वीश्री जी के प्रति अनंत-अनंत कृतज्ञता ज्ञापित की। अभातेममं की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिता चोपड़ा ने मंडल के कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएँ संप्रेषित की। सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन नमस्कार महामंत्र से हुआ।
अध्यक्षा शांति दुधोड़िया ने प्रशिक्षण केंद्र के रख-रखाव के लिए महत्त्वपूर्ण जानकारी दी एवं सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की संयोजिका निर्मला छल्लाणी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम संयोजिका हेमलता नाहर की कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के अध्यापक ने अपने विचार व्यक्‍त किए। प्रशिक्षण केंद्र में मशीनों के सहयोगी पारसमल राजेश खिंवेसरा एवं छपतंसलं स्पहीजे रहे एवं 2 फेन के सहयोगी ैीवइं म्समबजतपबंसे वालों का महत्त्वपूर्ण सहयोग मंडल परिवार को मिला।
कार्यक्रम में अभातेममं की राष्ट्रीय कार्यकारिणी अनिता चोपड़ा, अध्यक्ष शांति दुधोड़िया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्पा हिरण, परामर्शक उषा बोहरा, सुमन बरमेचा, कोषाध्यक्ष हेमलता नाहर, सहमंत्री कंचन भंडारी, प्रचार-प्रसार मंत्री संगीता आच्छा, सूरज बोथरा, कनक पुगलिया, रानी मांडोत, निर्मला छल्लाणी आदि अनेक बहनें उपस्थित रहीं। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष पुष्पा हिरण ने किया।