अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

संस्थाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

मदुरै।

अभातेममं के तत्त्वावधान में महिला मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तेरापंथ भवन में कार्यक्रम का प्रारंभ सीमंधर स्वामी की स्तुति से किया गया। शासनमाता साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभाजी के आरोग्य लाभ हेतु सामुहिक जाप किया गया। मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत से मंगलाचरण किया। तेममं अध्यक्ष नयना पारख ने सभी का स्वागत किया।

चंदा आंचलिया द्वारा प्रथम साध्वीप्रमुखाश्री सरदारांजी के जीवन चरित्र पर कहानी के माध्यम से उनकी जीवनी की प्रस्तुति दी गई। साथ ही अपनी खूबी एवं कमजोरी को जानने की प्रेरणा दी। ताकि हम जीवन में अपना लक्ष्य पा सकें। सक्षम अभ्युदय योजना के अंतर्गत मधु पारख को स्वावलंबन के उद्देश्य से मंडल की ओर से सहयोग किया गया। मधु पारख ने अपनी कहानी में बताया कि सभी बहनों को खुद के लिए समय देना चाहिए और लक्ष्य के प्रति द‍ृढ़-संकल्पित रहना चाहिए। आशा सावला, छिमश्री बैद, चंदा आंचलिया ने जैन दुपट्टा ओढ़ाकर मधु पारख का सम्मान किया एवं प्रेरणा पत्र से उनका हौंसला बढ़ाया। संचालन अध्यक्षा नयना पारख ने किया व आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष रेखा दुगड़ ने किया।