अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

संस्थाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

राजाराजेश्‍वरी नगर।

अभातेममं के निर्देशन में महिला मंडल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन जप-तप एवं कार्यक्रम का आयोजन किया। शासनमाता के स्वास्थ्य की मंगलकामना हेतु 13 घंटे का अखंड जाप घरों में हुआ एवं तेरापंथ भवन में एक घंटे का सामुहिक जप रखा गया। उसके उपरांत प्रेरणा सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत मंगलाचरण के रूप में संगान किया।

कार्यक्रम का आगाज एवं सभी बहनों का स्वागत वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमन पटावरी ने किया। संस्थापक अध्यक्ष कंचन छाजेड़ ने प्रेरणा सम्मान के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी एवं फूल देवी लोढ़ा के नाम की घोषणा की। उनका परिचय दिया कोषाध्यक्ष बीना कोठारी ने। प्रेरणा सम्मान का वाचन उपाध्यक्ष शोभा बोथरा ने किया। प्रेरणा सम्मान प्राप्त फूल देवी के बारे में अपने विचार उनके पुत्र कौशल लोढ़ा, पुत्र-वधू आशा लोढ़ा और छतर सेठिया ने रखे। कार्यक्रम की संयोजिका मंजु बोथरा ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन सहमंत्री वंदना भंसाली ने किया।