रीयल कार्यशाला  का आयोजन

संस्थाएं

रीयल कार्यशाला का आयोजन

साहुकारपेट, चेन्न्ई।

अभातेममं के निर्देशानुसार, चेन्‍नई कन्या मंडल के द्वारा रीयल कार्यशाला का आयोजन तेममं के तत्त्वावधान में तेरापंथ सभा भवन, साहुकारपेट में हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ में मंगलाचरण मेधा, अक्षिता पारेख ने किया। कन्या मंडल संयोजिका भवि बाफना ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए अपनी भावना व्यक्‍त की। कन्या मंडल टीम ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। कन्या मंडल प्रभारी प्रीति डूंगरवाल ने कार्यशाला के विषय पर प्रकाश डाला। तेममं, चेन्‍नई की अध्यक्षा पुष्पा हिरण ने सभी कन्याओं को प्रेरणा देते हुए कहा कि कोई भी कठिनाई हो आपको ग्रो करना है। मोटिवेटेड रहना है। दूसरों के लिए एक मिशाल बनना है। अपनी तैयारी इतनी अच्छी करें, जो भी चाहे वह इजीली पा सकें। अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएँ, यही है जीवन की बिसात।

कन्या मंडल सहप्रभारी वंदना पगारिया ने हंसी के अनेक प्रयोग बताते हुए कहाहंसी हेल्थ के लिए बहुत इंपॉटेंट है, इम्यूनिटी बढ़ाती है। स्ट्रेस दूर करती है। कन्या मंडल को भी अनेक प्रयोग करवाए गए। महिला मंडल मंत्री रीमा सिंघवी ने कन्याओं को प्रेरणा देते हुए कहा कि आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। आगामी चातुर्मास साध्वी मंगलप्रज्ञा जी का है। आप सभी कन्याओं को ज्यादा-से-ज्यादा लाभ लेना है। कार्यक्रम का संचालन ज्योति मुणोत एवं अक्षी बोहरा ने किया। अक्षी बोहरा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।