अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

संस्थाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

राजलदेसर।

अभातेममं द्वारा निर्देशित जप-तप को अधिक से अधिक प्रधानता देने के लक्ष्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मंडल द्वारा तेरापंथ भवन में साध्वी बसंतप्रभाजी के सान्‍निध्य में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई। मंगलाचरण महिला मंडल द्वारा सामुहिक समर्पिता गीत का संगान करके किया गया। साध्वी बसंतप्रभाजी ने साध्वी दीपांजी के जीवन-वृत्त पर प्रकाश डाला एवं शासनमाता असाधारण साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभाजी के शीध्र स्वास्थ्य लाभ हेतु मंगलकामना की। साध्वी संकल्पश्री जी ने नारी शक्‍ति पर ब्राह्मी-सुंदरी, चंदनबाला के जीवन प्रसंगों का वर्णन किया। तत्पश्‍चात महिला मंडल की बहनों द्वारा नमस्कार महामंत्र का 13 घंटे तक अखंड जाप किया गया एवं उपवास, एकाशन, पोरसी, नवकारसी, द्रव्य सीमा, रात्रि भोजन के प्रत्याख्यान किए गए।