अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

संस्थाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

बारडोली।

अभातेममं के निर्देशन में मुनि हिमांशु कुमार जी के सान्‍निध्य में महिला दिवस मनाया गया। नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। महिला मंडल अध्यक्षा संगीता सरणोत द्वारा स्वागत वक्‍तव्य दिया गया। महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति दी गई। तत्पश्‍चात युवती बहनों द्वारा समर्पिता गीत पर रोचक प्रस्तुति दी। ैीम ब्ंद के अंतर्गत सार्वजनिक महिला मंडल की ट्रस्टी डॉ0 लक्ष्मी बेन गांधी, अध्यक्षा जयश्री बेन और तृषा बेन पधारे। लक्ष्मी बेन ने वक्‍तव्य दिया। रेणुका सामरा द्वारा नारी दिवस के उपलक्ष्य में गीतिका का संगान किया गया। मंडल की बहनों द्वारा महासती सरदाराजीं के जीवन पर आधारित नाटिका मंचन किया गया। सिंगल पैरेंट का दायित्व निभाते हुए स्वावलंबन से बच्चों का भविष्य संवारने हेतु राखी सामरा को प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया। कन्या मंडल द्वारा कविता की प्रस्तुति दी गई।

मुनि हेमंत कुमार जी ने नारी उत्थान के विषय में कहा कि नारी ही नारी का सम्मान करे व आत्मविश्‍वास के साथ आगे बढ़े। मुनि हिमांशु कुमार जी ने कहानी के माध्यम से बताया कि नारी अपना कर्तव्य निभाते हुए आगे बढ़े तो उसे अधिकार स्वत: प्राप्त हो जाएगा। शासनमाता साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभाजी के स्वास्थ्य लाभ हेतु ‘आरोग्य बोहिलाभं’ का 10 मिनट जाप किया गया। आभार ज्ञापन व कार्यक्रम का संचालन मंत्री धर्मिष्ठा मेहता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 110 महिलाओं ने भाग लिया।