अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

संस्थाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

हासन।

अभातेममं के निर्देशानुसार तीनों संप्रदाय के साथ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। शांतम्मा नाम की एक सिंगल पैरंट महिला को आर्थिक सहायता से सम्मान किया। अध्यक्ष संगीता कोठारी ने सभी का स्वागत किया। मूर्ति पूजा की बहनों ने भाषण और कविताओं के द्वारा अपनी भावना रखी। स्थानकवासी संप्रदाय की बहनों ने अपने विचार व्यक्‍त किए। नम्रता सुराणा, निकिता कोठारी, ममता कोठारी, सपना सुराणा, ललिता सुराणा, दिव्या सेठिया, संगीता कोठारी और विनीता सुराणा ने माँ सती सदा रंजीत पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। सभी बहनों ने समर्पिता गीत पर प्रस्तुति दी। निकिता सुराणा ने कविता पाठ किया। शासनमाता साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभाजी के स्वास्थ्य लाभ हेतु आरोग्य बोहिलाभं का जाप करवाया गया। आभार ज्ञापन संतोष भंसाली ने किया। संचालन विनीता सुराणा ने किया।