अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम

संस्थाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम

सेलम
अभातेममं के तत्त्वावधान में तेममं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ शासनमाता साध्वीप्रमुखाश्री जी के आरोग्य लाभ हेतु सामुहिक जाप से किया गया। मंडल की बहनों ने प्रथम साध्वीप्रमुखा सरदारांजी पर गीतिका की प्रस्तुति दी। सेलम, महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता बोहरा ने सभी का स्वागत किया। महिला मंडल द्वारा प्रथम साध्वीप्रमुखा सरदारांजी को संवाद के द्वारा उनके जीवन-वृत्त को याद किया। ज्ञानशाला के बच्चों ने नाटक मंचन के द्वारा सरदारांजी के जीवन चरित्र पर प्रस्तुति दी। सक्षम अभ्युदय योजना के अंतर्गत गुंजन नाहर को स्वावलंबन के उद्देश्य से पीको मशीन भेंट की गई। मशीन के लिए अनुदान उच्चब सीमा नाहर से प्राप्त हुआ। नीतू सेठिया द्वारा गुंजन के परिश्रम से अवगत कराया। एक ऐसी महिला जिनका जीवन एक उदाहरण हैमोना विपानी ने अपनी मेहनत से कामयाबी की कहानी बताई। तेममं ने मोमेंटो द्वारा मोना का सम्मान किया। आशा डूंगरवाल ने मोना का परिचय दिया। कार्यक्रम में अभातेममं के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मंजुला डूंगरवाल व शालिनी लुंकड़ की विशेष उपस्थिति रही। शालिनी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सबको बधाई प्रेषित की। स्थानीय सभा, परिषद, ट्रस्ट व कन्या मंडल के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। संचालन सपना बाफना द्वारा किया गया। आभार ज्ञापन मंत्री सरिता चोपड़ा ने किया।