पाणिग्रहण संस्कार

पाणिग्रहण संस्कार

हैदराबाद
हैदराबाद प्रवासी तेजकरण, कंचन देवी बैद के पौत्र राजेंद्र-अंजु बैद के पुत्र आकाश बैद का परिणय सूत्र रामनिवास, ज्ञानवती गुप्ता की सुपौत्री महेंद्र कुमार-सुमन गुप्ता की सुपुत्री लतिका के साथ जैन संस्कार विधि द्वारा परिसंपन्‍न हुआ। जैन संस्कारक डालमचंद नौलखा, मनीष पटावरी, जितेंद्र बैद ने जैन संस्कार विधि से पूर्ण मंत्रोच्चारण द्वारा विवाह संपन्‍न करवाया। चातुर्मास व्यवस्था समिति-2020 के अध्यक्ष महेंद्र भंडारी एवं करणी सिंह बरड़िया उपस्थित थे। कार्यक्रम में सिकंदराबाद सभा अध्यक्ष सुरेश सुराणा, मंत्री सुशील संचेती, सहमंत्री धर्मेन्द्र चोरड़िया, तेयुप अध्यक्ष प्रवीण श्यामसुखा सहित अनेक पदाधिकारीगण एवं सदस्यों की उपस्थिति रही।