रूपांतरण थ्रू जैनिज़्म आहार कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

रूपांतरण थ्रू जैनिज़्म आहार कार्यशाला का आयोजन

अररिया कोर्ट
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं द्वारा रूपांतरण थ्रू जैनिज़्म आहार कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ भवन में किया गया। गीतिका से महिला मंडल की कार्यकारिणी बहनों ने मंगलाचरण किया। अध्यक्षा ज्योति बोथरा ने आहार के बारे में बहनों को जानकारी दी। मंत्री माला छाजेड़ ने संतुलित आहार सदाबहार के बारे में बताया। कार्यकारिणी सदस्य कविता बोथरा ने बताया कि किचन हमारा सबसे बड़ा डॉक्टर है यदि किचन में पौष्टिक, स्वादिष्ट, सुपाच्य भोजन बनाएँ तो हम जल्दी से बीमार नहीं पड़ेंगे। कार्यकारिणी सदस्य वीना चिंडालिया ने बताया कि नवकारसी, पोरसी, रात्रि भोजन का त्याग आदि हमारे स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए कितने सहयोगी हैं। शासनमाता साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभा जी के स्वास्थ्य लाभ हेतु गुरुदेव द्वारा इंगित ‘आरोग्ग-बोहिलाभं समाहिवर मुत्मं दिंतु’ मंत्र का जाप सभी बहनों ने किया।