अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

संस्थाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

राउरकेला
तेरापंथ भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया। तत्पश्‍चात नीतू कोठारी ने समर्पित गीत का संगान किया। प्रेरणा सम्मान के अंतर्गत सिंगल मदर के लिए सत्यभामा सेनापति को अध्यक्ष सरोज गोलछा ने प्रेरणा पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की मुख्य वक्‍ता सत्य भारद्वाज और सुमन अग्रवाल थी। दोनों ने अपने-अपने अनुभव बताए और महिलाओं को हर परिस्थिति में हमेशा हिम्मत नहीं हारने की प्रेरणा दी। उपाध्यक्ष सरिता कोचर और पूर्वाध्यक्ष संपत भंसाली ने सत्या को मोमेंटो प्रदान कर उनको सम्मानित किया। परामर्शिका कनक बोथरा और गिन्‍नी देवी भंसाली ने सुमन अग्रवाल को मोमेंटो से सम्मानित किया। कला अभ्युदय योजना के अंतर्गत महिला मंडल की बहन कविता जैन जो शारीरिक रूप से पूर्ण सक्षम न होने के बावजूद घर बैठे ही काफी कार्य करती हैं। महिला मंडल ने उनके कार्यों का प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया। महासती सरदारांजी पर युवा बहनोंअंकिता कोचर, सीमा जैन, ज्योति भंसाली और सोनू बोथरा के द्वारा नाटकीय मंचन किया गया। महिला मंडल की अध्यक्षा सरोज गोलछा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और अध्यक्षीय वक्‍तव्य दिया। आभार ज्ञापन निवर्तमान अध्यक्षा पुनीता बोथरा ने किया और संचालन नीतू कोठारी तथा हर्षिता सोमानी ने किया। महिला दिवस के कार्यक्रम के प्रायोजक द्रोपदी जैन रही। तेरापंथ सभा और तेयुप से भी भाइयों की उपस्थिति रही। महिला मंडल की बहनों की अच्छी उपस्थिति रही।