सात दिवसीय ई-क्रिएटिविटी कैंप का आयोजन

संस्थाएं

सात दिवसीय ई-क्रिएटिविटी कैंप का आयोजन

राजाराजेश्‍वरी नगर
तेममं राजाराजेश्‍वरी नगर द्वारा सात दिवसीय ई-क्रिएटिविटी कैंप का आयोजन सरोज आर0 बैद की अध्यक्षता में किया गया। इस कैंप में 5 से 15 साल के 75 बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। इस कैंप की खासियत ये रही कि अधिकतर प्रशिक्षक कन्या मंडल की लड़कियाँ थीं। भावना पारख, दीक्षा कोठारी, भावना छाजेड़, द‍ृष्टि कोठारी, प्रियंका बांठिया, आर्या संचेती, प्रेक्षा सुराणा, पूजा नाहटा, पूनम दुगड़ ने पूर्ण मनोयोग से सभी बच्चो को प्रशिक्षित किया। अध्यक्ष सरोज बैद द्वारा मंत्री शोभा बोथरा, कन्या मंडल प्रभारी गरिमा दुगड़ एवं अनेक अभिभावकों की उपस्थिति में सभी 75 बच्चों एवं 9 प्रशिक्षिका बहनों को सम्मान-पत्र दिए गए।
इस कार्यशाला में संयोजिका वंदना भंसाली, सह-संयोजिका पूनम दक एवं सीमा दक ने श्रम नियोजित किया।