सेवा कार्य

संस्थाएं

सेवा कार्य

बारडोली
तेयुप, बारडोली के मार्गदर्शन में तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा वृद्धाश्रम में भोजन वितरण अंतर्गत सेवा कार्य किया गया। प्रायोजक अनुदानदाता परिवार मोता गाँव निवासी राहुल कुमार गोखरू के जनमदिवस के अवसर पर किशोर मंडल द्वारा कार्यक्रम संपादित किया गया। तेरापंथ किशोर मंडल, बारडोली सह-संयोजक मनन बड़ौला, विकास पितलिया, अंकुर बाफना, जयेश मेहता एवं पूर्व संयोजक उत्सव मेहता का विशेष श्रम एवं सहयोग रहा। समस्त वृद्ध परिवारजनों को नमस्कार महामंत्रोच्चार कर उनके मंगलमय स्वास्थ्य हेतु आध्यात्मिक मंगलकामना प्रदान की गई।