प्रतिष्ठान शुभारंभ

प्रतिष्ठान शुभारंभ

साउथ-कोलकाता
यशवंत रामपुरिया एवं अंकित दुगड़ के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन जैन संस्कार विधि से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र एवं मंलगपाठ के संगान के साथ हुआ। अभातेयुप के संस्कारक महेंद्र दुगड़ एवं प्रदीप सिंघी ने पूजन का कार्यक्रम संचालित किया। परिषद का प्रतिनिधित्व अध्यक्ष अमित पुगलिया एवं सचिव रोहित दुगड़ ने किया। तेयुप के अध्यक्ष अमित पुगलिया ने परिवारजनों को शुभकामनाएँ दी।