संतुलित आहार से बनाएँ जीवन को सुंदर

संस्थाएं

संतुलित आहार से बनाएँ जीवन को सुंदर

हासन (कर्नाटक)
अभातेममं के निर्देशानुसार हासन महिला मंडल में रूपांतरण शिल्पशाला आहार कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ महिला मंडल की बहनों ने मंगलाचरण से किया। अध्यक्षीय भाषण में संगीता कोठारी ने कहा कि बहुत प्राचीन समय से जैन धर्म विज्ञान से जुड़ा है, उन्होंने बहनों को बताया कि कैसे सात्त्विक और संतुलित आहार लेने से अपना और परिवार का स्वास्थ्य स्वस्थ रह सकता है। मंत्री विनीता सुराणा ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी। सपना सुराणा ने बताया कि आहार शरीर का समाधान और समस्या है। नम्रता सुराणा ने अपने उद्गार व्यक्‍त किए। अंत में संतोष भंसाली ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन दीपिका गादिया ने किया। सभी बहनों को शासन माता साध्वीप्रमुखाश्री जी के स्वास्थ्य लाभ हेतु जाप की प्रेरणा भी दी। सभी महिला मंडल की उपस्थिति सराहनीय थी।