आध्यात्मिक मिलन

संस्थाएं

आध्यात्मिक मिलन

शासनश्री शिवमाला जी एवं साध्वी प्रज्ञाश्री जी तेरापंथ धर्मसंघ की दो निर्मल सरिताओं का आध्यात्मिक मिलन कर्नाटक के कैंबूर क्षेत्र में हुआ। महाराष्ट्र की पश्‍चिमांचल की वस्त्र नगरी इचलकरंजी को अपने शेषकाल के दो मास के प्रवास से पावन कर शासनश्री साध्वी शिवमाला जी ने कर्नाटक की ओर प्रस्थान किया तो वहीं साध्वी प्रज्ञाश्री जी ने शेष काल में कर्नाटक के क्षेत्रों को अपने पावन प्रवास से सिंचित कर गुरु इंगितानुसार इचलकरंजी में चातुर्मास हेतु प्रस्थान किया। आप दोनों चारित्रात्माओं का मंगल मिलन कैंबूर में हुआ। इस आह्लादित वातावरण एवं एक-दूसरे के प्रति प्रेषित अनन्य भावों का साक्षी बना तेरापंथ का श्रावक-श्राविका समाज। इचलकरंजी घटप्रभा सौंदति आदि क्षेत्रों का श्रावकों ने अपनी शुभकामनाएँ-मंगलकामनाएँ दोनों सिंघाड़ों के प्रति व्यक्‍त की।