संस्थाएं

कोलकाता
अभातेममं के तत्त्वावधान में उपनगर क्षेत्र के लिलुआ, बॉली-बेलुड़, उत्तरपाड़ा, हिंदमोटर, रिसड़ा के महिला मंडल की सामुहिक कार्यशाला परचम-केसरिया शक्‍ति का और राष्ट्रीय अध्यक्ष की संगठन यात्रा रिसड़ा क्षेत्र के सेवक संघ में आयोजित की गई। अभातेममं से पधारी हुई पूरी टीम का स्वागत, तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया, पश्‍चिम बंगाल प्रभारी रमण पटावरी और सोनम बागरेचा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बबीता भूतोड़िया, अनुपमा नाहटा, राष्ट्रीय एसोसिएट संगीता बाफना आदि की गरिमामय उपस्थिति रही। महिला मंडल की मंत्री सुनीता सुराणा के 315वें एकासन तप के उपलक्ष्य में उनका सम्मान किया। संघ सेवा सदन के प्रवेश द्वार पर हिंदमोटर कन्या मंडल द्वारा परचम केसरिया शक्‍ति की थीम पर सुंदर रंगोली बनाकर पूरी टीम का स्वागत किया गया। इस रंगोली में नारी शक्‍ति के विभिन्‍न रूपों को दर्शाया गया। कार्यशाला का शुभारंभ अभातेममं की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया के द्वारा नमस्कार महामंत्र के मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इसके पश्‍चात उपनगर क्षेत्र के महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण का संगान किया गया। उपनगर क्षेत्र के सभी अध्यक्ष और मंत्री बहनों ने स्वागत गीतिका से पूरी अभातेममं की बहनों का मन मोह लिया। उपनगर क्षेत्र के उत्तरपाड़ा से अध्यक्ष कुसुम नाहटा ने स्वागत वक्‍तव्य दिया। हिंदमोटर से कन्या मंडल की कन्याओं ने नारी शक्‍ति विषय पर नाटिका प्रस्तुत की। हिंदमोटर की अध्यक्ष समता गिड़िया ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने भाव व्यक्‍त किए। रिसड़ा से कन्या मंडल की बहनों ने गीतिका के माध्यम से स्वागत किया। रिसड़ा के अध्यक्ष सूर्या महनोत ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विचारों की अभिव्यक्‍ति दी। कोणनगर से मंजु आंचलिया ने सभी अतिथियों का स्वागत कर हस्तनिर्मित कलाकृति राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेंट की। पं0 बंगाल प्रभारी रमण पटावरी ने सभी अतिथियों को एवं उपनगर क्षेत्र के अध्यक्ष एवं मंत्री का परिचय देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। सभी क्षेत्रों के प्रति मंगलकामना व्यक्‍त की। डॉ0 प्रेमलता चोरड़िया ने सभी उपनगीय क्षेत्रों के प्रति शुभकामना व्यक्‍त की।
संगठन यात्रा का दूसरा चरण
राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया ने ‘परचम-केसरिया शक्‍ति का’ के महत्त्व को बताते हुए कहा कि विश्‍व में एकमात्र हम तेरापंथ महिला मंडल का यह केसरिया गणवेश पिछले 50 वर्षों से एकरूपता के साथ निरंतर चलता आ रहा है। इसके साथ नारीलोक में संपादित कार्यक्रम के बारे में बताते हुए उन्हें यथासमय निष्पादित करने की प्रेरणा दी। इसी के साथ बहनों की जिज्ञासाओं को उदाहरण द्वारा समाहित किया। कार्यक्रम का संचालन बॉली-बेलुड़ की मंत्री अंकिता लुनिया और रिसड़ा क्षेत्र की मधु महनोत द्वारा किया गया। उपनगर के सभी क्षेत्रों की मंत्रियों ने मिलकर अभातेममं राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। अभातेममं राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया ने उपनगर के सभी क्षेत्रों के श्रम की अनुमोदना व सराहना करते हुए अभातेममं की ओर से प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। हिंदमोटर की मंत्री विनीता मालू व रिसड़ा की मंत्री सुनीता सुराणा ने अपने भावों की अभिव्यक्‍ति दी। लिलुआ से मंत्री सुनीता बैद ने सभी अतिथियों एवं गणमान्य सदस्यों का स्वागत करते हुए आभार ज्ञापित किया। केसरिया परिधान में सज्जित 100 बहनों की उपस्थिति सराहनीय रही।