मर्यादा महोत्सव का आयोजन

संस्थाएं

मर्यादा महोत्सव का आयोजन

वाशी
साध्वी निर्वाणश्री जी के सान्‍निध्य में अणुव्रत सभागार में मर्यादा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वीश्री जी ने नमस्कार महामंत्र से किया। मंगलाचरण ज्ञानशाला प्रशिक्षक भिक्षु जोन की प्रस्तुति दी। तेरापंथ समाज, वाशी द्वारा पधारे हुए सभी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं श्रावक समाज का स्वागत वक्‍तव्य तेरापंथ सभा मंत्री अशोक वड़ाला, तेयुप अध्यक्ष नितेश बाफना, तेममं संयोजिका इंदु वड़ाला ने किया।
साध्वी डॉ0 योगक्षेमप्रभाजी ने अपने संयोजकीय वक्‍तव्य में कहा कि तेरापंथ का इतिहास समर्पण की स्याही से लिखा गया है, श्रीमद् भिक्षु मर्यादा व अनुशासन की सुद‍ृढ़ सरस धाराएँ रचकर इसे कामयाबी का आसमान दे दिया। साध्वी लावणीयप्रभाजी, साध्वी कुंदनयशाजी, साध्वी मुदितप्रभाजी, साध्वी मधुरप्रभाजी ने तेरापंथ के मनोवैज्ञानिक संविधान व महोत्सव गद्य पद्यात्मक रोचक प्रस्तुति दी। मधुर गायक विराग भारती ने गीत एवं पनवेल ज्ञानशाला के ज्ञानार्थी बच्चों द्वारा रोचक हाजिरी की। तेममं, कन्या मंडल द्वारा भावपूर्ण शब्द चित्रण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में तेरापंथ सभा मुंबई अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़, मंत्री विजय पटावरी, अभातेयुप सहमंत्री भूपेश कोठारी, अणुव्रत समिति मुंबई की अध्यक्षा कंचन सोनी, महिला मंडल की अध्यक्ष रचना हिरण, मंत्री अलका मेहता सहित अनेक जनों ने अपनी विचाराभिव्यक्‍ति दी। कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति लादूलाल श्रीमाल संपतलाल बागरेचा, वाशी प्रभारी नरेश चपलोत रतनलाल सियाल, सोहनलाल कोठारी, कमलेश बोहरा, ललित बोहरा, भगवती पटवारी, महेश बाफना, मंत्री तरुण डागलिया, संयोजक नवी मुंबई, पवन परमार सहित अनेक पदाधिकारीगण एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन तेरापंथ सभा अध्यक्ष सुरेश बाफना ने किया। कार्यक्रम का संचालन साध्वी डॉ0 योगक्षेमप्रभाजी ने किया।