अमृत सिंचन, अमृत महोत्सव

संस्थाएं

अमृत सिंचन, अमृत महोत्सव

बारडोली
शासन माता असाधारण साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभा जी के 50वें मनोनयन वर्ष के उपलक्ष्य में तेरापंथ महिला मंडल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नमस्कार महामंत्र व प्रेरणा गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कन्या मंडल द्वारा कथानक द‍ृश्यांकन की रोचक प्रस्तुति
भाषण प्रतियोगिता में 10 बहनों ने भाग लिया। निर्णायक के रूप में उपासक पारसमल बाफना को आमंत्रित किया गया। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले को सम्मानित किया गया व प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए गए।
प्रश्‍न मंच प्रतियोगिता में कन्या मंडल व महिला मंडल के 20 सदस्यों ने भाग लिया। 5 राउंड में क्विज खिलाया गया। प्रतियोगिता में सभी ने अच्छी तैयारी के साथ भाग लिया। सभी को पुरस्कृत किया गया। क्विज की संचालिका प्रेरणा बाफना ने क्विज खिलाया एवं स्वरचित कविता की प्रस्तुति दी गई। महिला मंडल द्वारा साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभा जी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में गीतिका का संगान किया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री धर्मिष्ठा मेहता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 55 बहनों की उपस्थिति रही।