अमृत महोत्सव

संस्थाएं

अमृत महोत्सव

कालू
असाधारण साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभा जी के चयन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव पर सभा भवन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आज ही के दिन माघ कृष्णा त्रयोदशी को 50 वर्ष पूर्व साध्वीप्रमुखाश्री जी का चयन हुआ। आप 50 वर्षों से अपनी सेवाएँ दे रही हैं। यह धर्मसंघ की उपलब्धि है। अब शताब्दी के उत्तरार्ध में प्रवेश हो रहा है। साध्वी उज्ज्वलरेखा जी ने कहा कि नारी संसार के मानचित्र पर उभरने वाली महाश्रमणी साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभा जी तेरापंथ की गौरवशाली साध्वीप्रमुखाओं की परंपरा में 8वीं साध्वीप्रमुखा है। उन्‍नीस वर्ष की अवस्था में आचार्यश्री तुलसी के साथ से केलवा में दीक्षा ग्रहण की। इसी क्रम में मर्यादा महोत्सव के अवसर पर आचार्यश्री तुलसी ने उनके युवा कंधों पर विशाल साध्वी संघ का दायित्व सौंपा। कार्यक्रम का प्रारंभ कन्या मंडल द्वारा मंगलाचरण से हुआ। साध्वी हेमप्रभा जी, साध्वी नम्रप्रभा जी, सुदीर्घजीवी शासनश्री साध्वी बिदामां जी ने अपने विचार व्यक्‍त किए। कन्या मंडल द्वारा साध्वीप्रमुखाश्री जी की विशेषताओं का उल्लेख संवाद द्वारा प्रस्तुत किया गया। महिला मंडल द्वारा गीतिका का संगान किया गया। महिला मंडल सहमंत्री कल्पना सांड, तेरापंथ सभा अध्यक्ष सुशील बरमेचा ने अपने विचार व्यक्‍त किए। कार्यक्रम का संचालन साध्वी अमृतप्रभा जी ने किया।