कथानक द‍ृश्य का आयोजन

संस्थाएं

कथानक द‍ृश्य का आयोजन

जसोल
अभातेममं के निर्देशन में तेममं व कन्या मंडल द्वारा महिला मंडल अध्यक्ष सोहनी देवी सालेचा की अध्यक्षता में असाधारण साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभाजी के मनोनयन स्वर्ण जयंती पर अमृत सिंचन के तहत ‘कथानक द‍ृश्य’ का आयोजन किया गया। सामूहिक नमस्कार महामंत्र के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। साथ ही कन्या मंडल व महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण किया। अध्यक्ष सोहनी देवी, मंत्री ममता मेहता, कन्या मंडल संयोजिका कोमल श्रीश्रीमाल ने शासन माता असाधारण साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभाजी के मुमुक्षु कला से शासन माता के सफर की विशेषताओं की अपने भावों की प्रस्तुति दी। कथानक द‍ृश्य के संकलन व संयोजन उपासिका लीलादेवी सालेचा ने किया। महिला मंडल की संरक्षिका पुष्पादेवी बुरड़, कन्या मंडल उप-संयोजिका कुनिका बाघमार ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में कन्या मंडल व महिला मंडल की उपस्थिति सराहनीय रही।