अमृत सिंचन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

अमृत सिंचन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

बालोतरा
अमृत सिंचन भाषण प्रतियोगिता एवं कथानक का आयोजन अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं के तत्त्वावधान में असाधारण साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभाजी के 50वें मनोनयन दिवस के उपलक्ष्य में न्यू तेरापंथ भवन में महिला मंडल अध्यक्ष निर्मला देवी संकलेचा की अध्यक्षता में किया गया। सर्वप्रथम नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत का संगान किया। मंत्री संगीता बोथरा ने बताया कि प्रथम चरण भाषण प्रतियोगिता में कुल 20 महिलाओं एवं कन्याओं ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर कन्या मंडल संयोजिका साक्षी वेद मेहता, द्वितीय स्थान पिंकी लुक्‍कड़, तृतीय स्थान पर कन्या मंडल प्रभारी श्‍वेता सालेचा और तनीषा चोपड़ा रहे। इस भाषण प्रतियोगिता के निर्णायकगण तेयुप पूर्व अध्यक्ष डॉ0 रमेश भंसाली और तेयुप निवर्तमान अध्यक्ष अरविंद सालेचा थे। अखिल भारतीय तेममं के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सारिका बागरेचा ने कविता के माध्यम से अपने भाव साध्वीप्रमुखाश्री के प्रति समर्पित किए। नाटक का संयोजन कन्या मंडल प्रभारी श्‍वेता सालेचा एवं महिला मंडल सदस्य संतोष फोला मेहता द्वारा किया गया। यह नाटक महिला मंडल सदस्य रुचिका तातेड़ ने बनाया। इस कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले ग्रुप को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद के सभापति सुमित्रा वेद मेहता, ओसवाल समाज के अध्यक्ष शांतिलाल डागा, तेरापंथ सभा अध्यक्ष धनराज ओसवाल, तेरापंथ सभा एवं ओसवाल समाज के मंत्री महेंद्र वेद मेहता उनकी टीम, तेयुप अध्यक्ष संदीप ओस्तवाल और उनकी टीम सहित अनेक पदाधिकारीगण एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। अतिथिगण का साहित्य के द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन मंत्री संगीता बोथरा ने किया।