अमृत सिंचन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

अमृत सिंचन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

जसोल
अभातेममं के निर्देशन में असाधारण साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभा जी के मनोनयन स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में अमृत सिंचन के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन तेरापंथ महिला मंडल व कन्या मंडल, जसोल द्वारा संयुक्‍त रूप से किया गया। सामुहिक नमस्कार महामंत्र से गोष्ठी का आगाज किया गया साथ ही मंगलाचरण किया।
पूर्व अध्यक्ष फेनादेवी भंसाली ने क्विज के विधिवत नियम बताए। कुल अठारह संभागियों ने भाग लिया। क्विज 5 राउंड में चलाए। प्रथम, द्वितीय राउंड साधारण प्रश्‍न, तृतीय राउंड पाँच प्रश्‍न एक साथ चतुर्थ राउंड ट्विस्ट प्रश्‍न व पंचम राउंड फेयर राउंड। इस प्रकार विनर ग्रुप में ममता मेहता, सुनीता बोकड़िया, डिंपल श्रीश्रीमाल, रनरअप राउंड में कविता सिंघवी, भावना भंसाली, हर्षिता बुरड़ व शेष संभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। क्विज का संकलन किया फेना देवी भंसाली, मंजु भंसाली, ललिता मेहता, कन्या मंडल उप-संयोजिका, कुनिका बाघमार ने सहयोग किया। सभी संभागियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। कन्या मंडल व महिला मंडल की उपस्थिति सराहनीय रही।