पुरानी ढालों का पुनरावर्तन कार्यशाला

संस्थाएं

पुरानी ढालों का पुनरावर्तन कार्यशाला

पर्वत पाटिया
अभातेममं के द्वारा निर्देशित पर्वत पाटिया महिला मंडल के द्वारा ‘प्राणी समकित किण विध आई रे’ कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामुहिक रूप से नमस्कार महामंत्र की मंगल स्वर लहरियों से किया। प्रेरणा गीत की प्रस्तुति महिला मंडल की बहनों द्वारा दी गई। अध्यक्षा ललिता पारख ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि सभी बहनों को ये पुरानी ढालों को कंठस्थ करना है। गीतिका का संगान पूर्व अध्यक्ष मनोज देवी गंग व कोषाध्यक्ष अंजु धाकड़ ने किया। निवर्तमान अध्यक्ष कुसुम बोथरा ने पुरानी ढाल का अर्थ बताते हुए विवेचन व्याख्या करते हुए समझाया कि हम अपने जीवन में जीव-अजीव, पुण्य-पाप छह द्रव्य और नौ तत्त्व की जानकारी से किस तरह सम्यक्त्व को अपनाकर कैसे मोक्ष की प्राप्ति कर सकते हैं।
सितंबर से लेकर दिसंबर तक प्रतिमाह के चार लक्‍की ड्रॉ निकाले जाते हैं नारीलोक की उन सभी बहनों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। कार्यशाला का संचालन सुनीता पारख ने व आभार व्यक्‍त रवीना मेहता ने किया। कार्यक्रम में बहनों की अच्छी उपस्थिति रही।