आओ चलें गाँव की ओर

संस्थाएं

आओ चलें गाँव की ओर

देवत गाँव
अभातेममं द्वारा निर्देशित पर्वत पाटिया महिला मंडल द्वारा ‘आओ चलें गाँव की ओर’ योजना के अंतर्गत देवत गाँव में सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व अध्यक्ष मनोज देवी गंग ने नमस्कार महामंत्र के द्वारा किया। उसके पश्‍चात सभी बहनों ने प्रेरणा गीत का संगान किया। सभी बहनों व बच्चों का स्वागत अध्यक्ष ललिता ने किया। निवर्तमान अध्यक्ष कुसुम देवी बोथरा ने स्वच्छता पर प्रशिक्षण दिया। देवत गाँव में रहने वाले 25 परिवारों की महिलाओं को स्वेटर एवं साड़ी महिला मंडल की बहनों द्वारा दी गई सभी बच्चों एवं महिलाओं को खमण जलेबी एवं संतरा वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में परामर्शक कंचन देवी, कोषाध्यक्ष अंजू धाकड़, सहमंत्री चेष्टा कदम, आलिया, शांति देवी बुच्चा और रवीना मेहता आदि महिला मंडल की बहनों की अच्छी उपस्थिति रही। आसपास की बस्ती में भी बिस्किट व संतरे वितरित किए गए।