चार दिवसीय वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन

संस्थाएं

चार दिवसीय वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन

दक्षिण मुंबई
भारतीय जनता पार्टी के मुंबई अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा के मार्गदर्शन में एवं आमदर राहुल नार्वेकर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी, कोबाला, आचार्य महाप्रज्ञ विधि निधि फाउंडेशन एवं तेयुप द्वारा आयोजित महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय वृहद वैक्सीनेशन ड्राइव रखा गया, जिसमें कुल 3416 वैक्सीन लगाई गई। नमस्कार महामंत्र से इस वैक्सीनेशन ड्राइव का शुभारंभ किया गया। 18 से 95 उम्र के लोगों ने इस वैक्सीनेशन ड्राइव में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा, कोलाबा विधानसभा के आमदार राहुल नार्वेकर, उपाध्यक्ष जनक सिंघवी, मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहेर, नगर सेवक आकाश राज पुरोहित, रीता मकवाना, दक्षिण मुंबई व्यापारी सेल के अध्यक्ष देवेंद्र डागलिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री राज पुरोहित महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रवीणा मोदी, अतुल शाह, शरद पेटिवाला, अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी, उपाध्यक्ष महेश बाफना, परिषद प्रभारी राजेश कोठारी, नरेश सोनी, आचार्य महाप्रज्ञ विद्या निधि फाउंडेशन के मंत्री सुमेर सुराणा, उपाध्यक्ष गणपतलाल डागलिया, रमेश मेहता, संगठन मंत्री सुरेश डागलिया, सहमंत्री लक्ष्मीलाल डागलिया, सुरेश बाफना, मुंबई होलसेल गोल्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश काग्रेचा, जीजेपीसी के किशन राठौड़ आदि की विशेष रूप से उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में देवेंद्र डागलिया, जनक सिंघवी, अभिषेक शिंदे, हेमंत मेहेर, तेयुप दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष पवन बोलिया, मंत्री नितेश धाकड़, कोषाध्यक्ष अशोक धींग तथा अनेक पदाधिकारीगण एवं अन्य जनों का श्रम लगा।