50वाँ मनोनयन दिवस कार्यक्रम

संस्थाएं

50वाँ मनोनयन दिवस कार्यक्रम

चित्तौड़गढ़
साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभा जी का 50वाँ मनोनदयन दिवस अमृत महोत्सव के रूप में तेरापंथ महिला मंडल द्वारा मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंडल की वरिष्ठ श्राविका प्रेम देवी सुराणा ने की। महिला मंडल अध्यक्ष प्रीति ढीलीवाल ने सभी का स्वागत किया। तमन्‍ना बीकानेरिया ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कषाय रूपांतरण पर डॉ0 प्रियंका ढीलीवाल ने अपने विचार रखे। उमा सुराणा ने आहार विषय पर कहा कि आहार व जीवन पर्यायवाची हैं। आहार है तो जीवन है और जीवन है तो आहार है परंतु कब, क्या और कितना खाना है यह जानना ज्यादा जरूरी है। डॉ0 प्रियंका ढीलीवाल का टीपीएफ की सेंट्रल जोन सेक्रेटरी बनने पर स्वागत किया किया। महिला मंडल द्वारा पूर्व अध्यक्ष व पार्षद उमा सुराणा का आचार्यश्री महाश्रमण सेतु बनवाने में अनुशंसा करने पर स्वागत किया गया। मंत्री रितु सुराणा ने महाश्रमणी जी के 50वाँ मनोनयन दिवस पर शुभकामनाएँ दी एवं क्विज एवं कार्यक्रम का संचालन किया। अध्यक्ष प्रीति ढीलीवाल ने प्रत्येक प्रतिभागी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। महिला मंडल की वरिष्ठ श्राविका प्रेम देवी सुराणा ने अमृत महोत्सव के 51 संकल्प पूरे करने पर उनका साहित्य व उपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष स्नेहा ढीलीवाल, ज्योति सुराणा, चंचल पितलिया, रेखा खाब्या, तमन्‍ना जैन, सानवी सुराणा, रिधिमा जैन आदि उपस्थित थे।