कन्या सुरक्षा सर्कल पूर्वालोकन एवं ध्वजारोहण समारोह

संस्थाएं

कन्या सुरक्षा सर्कल पूर्वालोकन एवं ध्वजारोहण समारोह

हैदराबाद
अभातेममं के निर्देशानुसार तेरापंथी महिला मंडल के तत्त्वावधान में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में गवर्नमेंट हाई स्कूल में कन्या सुरक्षा सर्कल पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कन्या सुरक्षा स्तंभ को सुंदर तिरंगे रंग से सजाया गया। उसके आगे शुभ रंगोली बनाकर, पूर्वावलोकन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण का सुसंगान हुआ। ध्वजारोहण स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं मंडल अध्यक्ष ने कियां स्कूल की कन्याओं, अध्यापकों, मंडल के पदाधिकारीगण, सभी ने राष्ट्रगान का संगान किया। स्कूल के हिंदी शिक्षक जहाँगीर ने ‘बेटी बचाओ’ पर अपनी प्रस्तुति दी और कविताएँ सुनाई। प्रधानाध्यापक ने सभी का स्वागत किया। अध्यक्ष अनीता गिड़िया ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामनाएँ प्रेषित की। पूर्व अध्यक्ष रीता सुराणा, अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष अनिल कातरेला ने भी शुभकामनाएँ दी। उपाध्यक्ष सरला मेहता, कन्या मंडल की दीपल सेठिया और स्कूल के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अणुव्रत गीत का संगान किया गया। महिला मंडल की तरफ से सभी बच्चों को अल्पाहार की व्यवस्था की गई। अनिल कातरेला की तरफ से बच्चों को बिस्किट और पेन बाँटे गए। मंत्री श्‍वेता सेठिया ने सभी का आभार ज्ञापित किया।