साध्वीप्रमुखाश्री : अमृत महोत्सव के आयोजन

संस्थाएं

साध्वीप्रमुखाश्री : अमृत महोत्सव के आयोजन

अभातेममं के निर्देशन में साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभाजी के 50वें अमृत मनोनयन वर्ष को मनाया गया। केसरिया साड़ी में सजी बहनों की उपस्थिति से एक नया उत्साह जग गया। मंगलाचरण से महिला मंडल की बहनों ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद संगीता कोठारी का अध्यक्षीय भाषण हुआ। सीमा तातेड़ ने साध्वीप्रमुखाश्री जी को अपना अभिनव स्रोत माना। ललिता सुराणा ने महाश्रमण जी के व्यक्‍तित्व की धाराएँ विभिन्‍न दिशा में बढ़ती हुई हमारा मार्गदर्शन करती हैं, बताया। महिला मंडल की बहनों ने गीतिका प्रस्तुत की। ममता कोठारी, ज्योति वैद मूथा, मोनिका कोठारी, रेखा सुराणा, नम्रता सुराणा ने अपने भाव व्यक्‍त किए। महिला मंडल की बहनों ने लघु नाटिका के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी। आभार ज्ञापन ललिता सुराणा ने किया। कार्यक्रम का संचालन विनीता सुराणा ने किया।