साध्वीप्रमुखाश्री जी का मनोनयन दिवस

संस्थाएं

साध्वीप्रमुखाश्री जी का मनोनयन दिवस

पालघर
स्थानीय तेरापंथ भवन में असाधारण साध्वीप्रमुखाश्रीजी का 50वाँ मनोनयन दिवस अमृत महोत्सव के रूप में आयोजित किया गया। रात्रिकालीन कार्यक्रम कन्या मंडल के सुरीले स्वर लहरियों के संगान से प्रारंभ किया। महिला मंडल व कन्या मंडल ने ज्ञानवर्धक, मनमोहक, विभिन्‍न झाँकियाँ प्रस्तुत की। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रावक समाज ने प्रस्तुतीकरण की प्रशंसा की। सभाध्यक्ष नरेश राठौड़, मंत्री दिनेश राठौड़, महिला मंडल अध्यक्षा अनोखा बदामिया, तेयुप अध्यक्ष प्रकाश बाफना, उपाध्यक्ष भगवान सिंघवी, अभातेममं कार्यकारिणी सदस्या संगीता बाफना, उपासक मीठालाल सिंघवी आदि वक्‍ताओं ने असाधारण नेतृत्व, विनय, पुरुषार्थ, समर्पण, विनय, लेखन के प्रति भावों की अभिव्यक्‍ति प्रस्तुत की। वात्सल्य की अप्रतिम मूरत प्रमुखाश्री जी के प्रति हृदय की अनंत गहराईयों से अभिवंदना अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन व आभार महिला मंडल मंत्री संगीता चपलोत ने किया।